राजधानी रायपुर में हड़कंप।। कंटेनमंट जोन को खोलने डाल रहे व्यापारी दबाव:-

Spread the love

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंगलबाजार और निगम कॉलोनी में 100 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसलिए मंगलबाजार और उसके आसपास का इलाका करीब 20 दिनों से कंटेनमेंट जोन बना हुआ है। हॉटस्पॉट बनने के कारण मंगलबाजार और इसके आसपास के इलाके को सील किया गया है।

Advertisement

Tanay

काफी दिनों से रास्ता बंद होने के कारण आवाजाही और इलाके में दुकानों का संचालन नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। 20 दिन बाद भी कंटेनमेंट जोन नहीं हटाने से लोग अब इसे हटाने की मांग कर रहे हैं। लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं।

Advertisement

Tanay


Advertisement

Tanay