कोरोना को लेकर हुई एक बड़ी लापरवाही :-

Spread the love

नई दिल्ली. एयर इंडिया की दिल्ली-मॉस्को फ्लाइट को बीच रास्ते से लौटाना पड़ा, जो रूस में फंसे भारतीयों को लेने निकला था, क्योंकि उड़ने के बाद पता चला कि उसके पायलट कोरोना पॉजिटिव है।

Advertisement

Tanay

एयर इंडिया के अफसरों ने बताया कि यह फ्लाइट वंदे भारत मिशन के तहत रूस में फंसे भारतीयों को लेने जा रही थी। इसमें कोई भी यात्री सवार नहीं था। फ्लाइट जैसे ही उज्बेकिस्तान के एयरस्पेस पहुंची। तभी हमारी ग्राउंड टीम के सदस्यों को महसूस हुआ कि विमान का एक पायलट कोरोना पॉजिटिव है।

Advertisement

Tanay


अफसर ने यह भी बताया कि विमान को तुरंत वापस लौटने को कहा गया। शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे विमान दिल्ली पहुंच गया। क्रू मेंबर्स को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। अब रूस में फंसे भारतीयों को लेना दूसरा विमान मॉस्को भेजा जाएगा।

Advertisement

Tanay