सर्वसम्मति व बहुमद से होगा व्यापार बिहार का मर्चेंड एसोसिएशन का चुनाव! जानें पूरी ख़बर:–

Spread the love

बिलासपुर—व्यापार विहार बिलासपुर मर्चेन्ट एसोसिएशन का चुनाव इस बार सर्वसम्मति और प्रत्यक्ष बहुमत से होगा। व्यापारी और संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि आमसभा की बैठक में सभी ने पेश किए गए सर्वसम्मति के प्रस्ताव का स्वागत किया है। यद्यपि दो एक युवा व्यापारियों ने मतदान की मांग की है। लेकिन सर्व सम्मति के फैसले का बेहतर बताया है। बिलासपर व्यापार विहार मर्चेन्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ और अनुभवी सदस्यों ने बताया कि सर्व सम्मति से चुनाव कराए जाने के प्रस्ताव पर कुछ लोगों ने जरूरी सुझाव भी दिए है। सुझावों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।व्यापार विहार बिलासपुर मर्चेन्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य और संरक्षक देवीदास वाधवानी, कमल विधानी और सुनील सोंथालिया ने बताया कि इस बार संगठन का चुनाव सर्वसम्मति से होगा। आमसभा में चुनाव सर्व सम्मति से कराए जाने को लेकर एक प्रस्ताव पेश किया गया। युवा से लेकर वरिष्ठ व्यापारियों ने प्रस्ताव का समर्थन किया है। सभी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमें भाईचारे के बीच समन्वय के साथ आगे बढ़ना है।यद्यपि मतदान के जरिए पदाधिकारियों का चुनाव लोकतंत्र की स्वस्थ्य परम्परा है। लेकिन सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन एकता का सबसे अच्छा उदाहरण है।

Advertisement

Tanay

तीनो वरिष्ठ व्यापारियों ने बताया कि आमसभा के दौरान 183 सदस्यों ने सर्वसम्मति से चुनाव कराए जाने वाले प्रस्ताव का स्वागत किया। आमसभा में व्यापारियों ने कमेटी बनाए जाने का सुझाव दिया है। कमेटी के सामने संगठन में पद के इच्छुक लोग आवेदन पेश कर सकेंगे। सभी लोगों के सामने बहुमत के आधार पर अध्यक्ष का मनोनयन किया जाएगा।

Advertisement

Tanay


मामले में कैट ईकाई के अध्यक्ष किशोर पंजवानी ने व्यापार विहार मर्चेन्ट एसोसिएशन चुनाव के प्रस्ताव का स्वागत किया। पंजवानी ने कहा कि इससे मतभेद या मनभेद की गुंजाइश पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। संगठन भी मजबूत होगा।

बिलासपुर रेडीमेड एसोसियेशन के धीरज ने बताया कि हमारे यहां 20 साल से सर्व समिति से अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है। 2021 में भी सर्वसमिति से अध्यक्ष का चुनाव हुआ। व्यापार विहार मर्चेन्ट एसोसियेशन का फैसला मील का पत्थर साबित होगा।

उद्योगपति जिते्न्द्र गांधी ने भी सर्वसम्मति से चुनाव किए जाने का स्वागत किया। गांधी ने बताया कि संगठन के पूर्व अध्यक्षों के साथ संरक्षक गण ने बेहतर निर्णय लिया है। इसमें कमेटी की भूमिका अहम होगी। परिणाम भी अच्छा आएगा।

उद्योगपति हरीश केडिया ने भी मनोनयन से अध्यक्ष चुनाव का स्वागत किया है। केड़िया ने बताया कि ज़िला उद्योग संघ में 50 वर्षों से इसी प्रक्रिया से अध्यक्ष का चुनाव होता है। इससे संगठन को मज़बूती मिलेगी। प्रगति का कुछ बेहतर करने का रास्ता खुलेगा। इस प्रक्रिया में खींचतान की संभावना बिलकुल नही होती है।

Advertisement

Tanay