Chhattisgarh Election: चुनावी तैयारियों के बीच छत्तीसगढ़ में बेखौफ नक्सलियों ने बीजेपी नेता को मारी गोली

Spread the love

Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक को उस समय गोली मारी गई, जब वह पूजा करके घर लौट रहे थे। लगभग 8 से 10 नक्सलियों ने घेरकर उन्हें गोली मार दी। गोली मारने के बाद नक्सलियों ने लाल सलाम के नारे भी लगाए। घटना शुक्रवार रात लगभग 8:30 बजे की है।

Advertisement

Tanay

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मोहला- मानपुर जिले के सरखेड़ा में नक्सलियों ने द्वारा भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार रात 8:30 बजे की है, जब वह पूजा करके घर लौट रहा था। उसी समय नक्सलियों ने भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री बिरझू ताराम को गोली मार दी है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है वहीं क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। इस साल बस्तर में नक्सलियों के द्वारा एक के बाद कई भाजपा नेताओं की हत्या के बाद अब मोहला मानपुर में भी भाजपा नेता की हत्या की गई है।

Advertisement

Tanay


यह पूरी घटना मोहला मानपुर जिले के अंबागढ़ चौकी की बताई जा रही है। यहां एक चुनावी सभा भी थी, जिसमें भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री बिरझू भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम के बाद वह अपने गांव सरखेड़ी लौट आए, जहां बंदूक धारी नक्सलियों ने बीच बस्ती में भाजपा नेता को गोली मार दी। इस पूरी घटना में 8 से 10 बंदूकधारी नक्सलियों के द्वारा बीजेपी नेता पर एक के बाद एक गोली दागने की बात सामने आ रही है।‌ इतना ही नहीं नक्सलियों के द्वारा हत्या करने के बाद लाल सलाम के नारे भी लगाए गए।

घटना की खबर लगते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और विधानसभा क्षेत्र में चारों तरफ से नाकेबंदी भी कर दी गई है। इस पूरी घटना को लेकर थाना प्रभारी देवेंद्र दरों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सरखेड़ी गांव में नक्सलियों ने बिरझू ताराम की हत्या कर दी है। एतिहातन वहां पर फोर्स भेज दी गई है।

बता दें कि भाजपा नेता बिरझू के द्वारा मेरा गांव नाम की जगह पर देवी प्रतिमा की स्थापना की गई थी। कुछ लोगों ने जंगल में जाकर प्रतिमा को जला दिया था। इसके बाद नवरात्र से पहले ताराम ने फिर से देवी की स्थापना की और वह लगातार पूजा अर्चना कर रहे थे।

Advertisement

Tanay