Physical Address
Jabbal & Sons Gali, Nehru Nagar, Bilaspur(C.G) - 495001

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में रविवार से उत्तर की ओर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन शुरू हो गया है। जिसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों में तीन से चार डिग्री तक गिरावट होने के आसार हैं।

रायपुर। Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में रविवार से उत्तर की ओर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन शुरू हो गया है। जिसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों में तीन से चार डिग्री तक गिरावट होने के आसार हैं। वहीं, अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री तक गिरावट संभावित है।
इसी बीच राजधानी सहित प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मुख्य रूप से मौसम साफ रहेंगे यानी कि बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं, बस्तर संभाग के छोड़ कर अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसी बीच रविवार को राजधानी सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा और किसी भी क्षेत्र में बारिश का कोई भी आंकड़ा दर्ज नहीं किया गया।
वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस तिल्दा में, जबकि न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस कोरिया में दर्ज किया गया। इसके अलावा राजधानी सहित प्रदेशभर के कई स्थानों पर अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य छह डिग्री तक अधिक रहा।
Advertisement