पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग! कश्मीर में एलओसी पर तनाव.

Spread the love

श्रीनगर. पाकिस्तान ने रविवार सुबह नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब पुंछ सेक्टर में फायरिंग की। इसमें भारत का एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए। पुंछ और राजौरी में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी से इस महीने तीन जवानों की शहादत हुई है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की तरफ से हो रही गोलीबारी का माकूल जवाब दे रही है।

Advertisement

Tanay

सेना के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को भी पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग हुई। इसमें तीन जवान घायल हुए थे। इन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां एक जवान ने दम तोड़ दिया। 10 जूून को राजौरी सेक्टर में नायक गुरुचरण सिंह ऐसे ही हमले में शहीद हुए थे।

Advertisement

Tanay


पाकिस्तान ने 12 जून को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में गोलीबारी की थी। इसमें एक महिला की मौत हो गई थी जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया था। पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार दागे थे। 12 जून को सुबह पाकिस्तान की ओर से बारामूला जिले के रामपुर सेक्टर में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया था। हालांंकि, भारतीय जवानों ने इन हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया था।

पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर अशांति फैलाने से बाज नहीं आ रहा है। नियंत्रण रेखा के उस पार से पाकिस्तानी सेना भारत के गांवों को निशाना बनाकर गोले दाग रही है। इस साल जनवरी से जून तक 6 महीने में पाकिस्तान ने 2027 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। हालांकि, हर बार भारतीय सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया। इस दौरान कश्मीर में 100 आतंकी मारे गए।

पिछले साल पाकिस्तान ने कश्मीर में सबसे ज्यादा 3168 बार सीजफायर तोड़ा था। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना कोरोना महामारी का फायदा उठाना चाहती है। इसकी कोशिश है कि इस समय आतंकियों की भारत में घुसपैठ कराई जाए।

Advertisement

Tanay