पिकअप की ठोकर से पूर्व सरपंच की मौत।। पुष्टि अपोलो अस्पताल में।। चालक के खिलाफ अपराध दर्ज पुलिस खोज में :-

Spread the love

तखतपुर—( टेकचंद कारड़ा)— अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पूर्व सरपंच की मौत हो गयी है। घटना के बाद पूर्व सरपंच को अपोलो में दाखिल कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी सांस हमेशा के लिए बन्द हो गयी।

Advertisement

Tanay

गिरदौना निवासी पूर्व सरपंच की पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पैंडी दैजा गांव मोड़ के पास की है। पूर्व सरपंच आनन्द सिंगरौल और उसका रूप चन्द सिंगरौल बिलासपुर से गांव की तरफ लौट रहे थे।

Advertisement

Tanay


पैन्ड्री दैजा मोड़ के पास अज्ञात पिकअप वाहन ने आनन्द सिंगरौल को चपेट में ले लिया। इस समय रूपचन्द भी साथ में था। घटना 9 जून शाम पांच बजे की है। ठोकर मारने के बाद पिकअप लेक ड्रायवर तेजी से फरार हो गया।आनन फानन में सिंगरौल को अपोलो में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गयी है। 

                             परिजनों की शिकायत पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 279 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Advertisement

Tanay