आरोपी चाकूबाज पुलिस के गिरफ्त में एक दिन का मेहनत कर पुलिस प्रशासन ने दिखाई अपनी ताकत पूरा पढ़ें:-

Spread the love

बिलासपुर…तारबाहर पुलिस ने 5 जुलाई को डीपूपारा स्वीपर मोहल्ला के पास चाकूबाजी करने वाले दोनों आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए दोनो आरोपियों के नाम नीरज ताम्बे और राजा ताम्बे है। दोनों ने मिलकर राकेश मसीह और उसके साथी पर लूटपाट के लिए चाकूबाजी की थी।

Advertisement

Tanay

तारबाहर थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि 5 जुलाई शाम को राकेश मसीह और उसका दोस्त राजू यादव कारपेन्टर का काम पूरा कर घर लौट रहे थे। डीपूपारा स्वीपर मोहल्ला में करीब सात बजे नीरज ताम्बे और राजा ताम्बे ने दोनों को घेर लिया। और रूपये की मांग करने लगे। दोनों ने देने से इंकार कर दिया

Advertisement

Tanay


इसके बाद दोनो आरोपी नीरज और राजा ने अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया। गाली गलौज नहीं करने की बात को लेकर नीरज ने जेब चाकू निकाला। और राजा ताम्बे ने राकेश मसीह को पीछे दोनों हाथ पकड़ लिया। इसके बाद नीरज ने हमला किया। लेकिन राकेश निशाना से हट गया। बावजूद इसके उसके हाथ में चोट लगी।

               प्रदीप आर्य ने बताया कि राकेश मसीह की शिकायत पर नीरज और राजा ताम्बे के खिलाफ आपीसी की धारा 341,294, 394,506, और 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया। आलाधिकारियों की जानकारी में लाने के बाद दोनो आरोपियों को घेराबन्दी कर पकड़ा गया। आरोपियों के पास लूट का 160 बरामद किया गया। इसके अलावा बटन वाला चााकू को भी बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Advertisement

Tanay