Physical Address
Jabbal & Sons Gali, Nehru Nagar, Bilaspur(C.G) - 495001

रायगढ़—-रायगढ़ पुलिस ने रायगढ़वासियों के सहयोग से गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। रक्षाबंधन के दिन “एक रक्षासूत्र मास्क का” जागरूकता के महाअभियान में पुलिस ने 12.37 लाख फेस मॉस्क बांटकर कीर्तिमान रचा है। जिले में सुबह 9 बजे से 3 बजे के बीच कुल 14.87 लाख मास्क का हुआ वितरण किया। अधिकांश लोगों को एक से अधिक मॉस्क मिले, जरूरतमंदों को अधिकाधिक मास्क वितरित किए गए।
छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने रायगढ़वासियों के सहयोग से रक्षाबंधन के दिन *”एक रक्षासूत्र मास्क का”* जागरूकता महाअभियान चलाया। लोंगों को मास्क पहनने का संदेश दिया गया। पुलिस ने रक्षाबंधन के दिन कोरोना के समय बहनों को प्रेरित किया कि राखी के साथ रक्षासूत्र के रूप में मॉस्क भाइयों को दें। भाई अपनी बहनों को मॉस्क गिफ्ट करें। साथ ही सभी लोग और संस्थान अपने दोस्तों, परिजनों और परिचितों, कर्मचारियों को मॉस्क दें। साथ ही पुलिस ने रक्षाबंधन पर्व पर मास्क के प्रति जागरूकता लाने जागरूकता अभियान के जरिए पूरे जिले में मास्क वितरण का अभियान चलाया। पुलिस ने पहले 7-8 लाख मॉस्क बाँटने का फैसला किया था। लेकिन लोगों के सहयोग से 12.37 लाख अंतिम दिन तक प्राप्त होने पर मास्क वितरित किया।
जरूरतमंदो को दी गयी प्राथमिकता रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि कुल 362 विभिन्न संस्थानों/संगठनों के सहयोग से प्राप्त 12.37 मॉस्क को 985 पुलिसकर्मियों,7,500 वॉलिंटियर्स के विशेष सहयोग से पूरे रायगढ़ जिले में बांटा गया। साथ ही विभिन्न संस्थाओं/लोगों ने अपने संस्थानों/ अपने-अपने घरों में अनुमानित 2.5 लाख मॉस्क बांटे। जिले में रिकार्ड लगभग 14.87 लाख मास्क का वितरण। अधिकांश लोगों को एक से अधिक मॉस्क मिले, जरूरतमंदों को अधिकाधिक मास्क हुए वितरित।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मुहिम को सफल बनाने में एडिशनल एसपी रायगढ़ अभिषेक वर्मा, समस्त पुलिस अधिकारियों व समस्त थाना प्रभारियों को जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, छोटे-बड़े संस्थानों, सभी धर्म, समाज के लोगों, मीडिया समूह का अहम योगदान है। हर तरफ चर्चा
मीडिया सहित प्रदेश के तमाम छोटे-बड़े प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सदस्यों ने अपने अखबार एवं वेब पोर्टल पर इसे प्रमुखता से स्थान दिए। साथ ही युवा वर्ग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर पर इससे जुड़ने का अभियान चलाया गया। जिले भर में होर्डिंग्स लगाए गए और पम्पलेट्स बांटें गए। इसे लेकर लोगों में जमकर चर्चा रही। , सभी ने इस अनूठे मुहिम को समर्थन दिया। जिलेवासियों का अपार समर्थन और सहयोग से दिन प्रतिदिन मासिक वितरण का टारगेट बढ़ता गया। कार्ययोजना अनुसार 02 अगस्त (रविवार) दोपहर सभी मास्क संग्रहण केंद्र से मास्क जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्र के प्रत्येक गांव के दूरस्थ अंचल तक वितरण हेतु पहुंचाया गया । मुहिम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कर रही है,। वहीं वर्ल्ड रिकार्ड दर्ज करने अन्य संस्थाओं में यह प्रक्रियाधीन है।
Advertisement