बिलासपुर के जाने-माने ग्रीन गार्डन व कुदुदंड में महीने बाद फिर मरीज जिले में तत्कालिक मरीजों की संख्या बढ़कर 12 सिम्स वर्कर संक्रमित पूरा पढ़ें:-

Spread the love

बिलासपुर— गुरूवार को जिले में कुल 12 कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। खासकर बिलासपुर में 11 कोविड-19 मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि 12 वां मरीज मस्तूरी से है। तकलीफ वाली बात की 12 मरीजों में एक दो साल की बच्ची भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसा्र सभी मरीज सम्पर्क से संक्रमित हुए है। फिलहाल सभी का अलग अलग अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

Advertisement

Tanay

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 12 मरीज कोविड-19 के मिले है। इसमें बिलासपुर से 11 और एक मस्तूरी का मरीज शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार सिम्स का एक हेल्थ वर्कर कोरोना पाजीटिव पाया गया है। जबकि सिम्स गर्ल्स हास्टल की एक लड़की भी संक्रमित पायी गयी है।

Advertisement

Tanay


इसके अलावा मंगला चौक के पास स्थित ग्रीन गार्डन कालोनी में 38 साल का एक संक्रमित व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुदुदण्ड स्थित माताचौरा से 45 साल की महिला कोरोना संक्रमित दर्ज की गयी है। महमन्द शिवम विहार में भी एक 38 साल कोविड-19 का मरीज मिला है। सीपत, मस्तूरी में एक एक मरीज मिले हैं।

  एक दिन पहले लिए गए सैम्पल जाच में यदुनन्दन नगर और सरकण्डा के अलावा कोनी में भी मरीजे मिले हैं। कोनी में दर्ज की गयी मरीज  35 साल क महिला है। इसके साथ ही शहर से दो अन्य मरीज भी मिले हैं। इसमें एक 2 साल की बच्ची भी शामिल है।

Advertisement

Tanay