किसान सम्मेलन वर्चुअल तौर पर हुआ संपन्न संसदीय सचिव गुरुदेव बंजारे ने किया संबोधित कहा:-

Spread the love

नवागढ़।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेंटी के निर्देशानुसार आज 10 अक्टूबर शनिवार को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नवागढ़ विधानसभा स्तरीय किसान सम्मेलन (वर्चुअल) का मुख्यालय में हेलीपैड मैदान पर छग शासन के संसदीय सचिव विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे की उपस्थिति में संपन्न हुआ।प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर हुए इस वर्चुअल रैली को प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू,पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव,प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम,कृषि मंत्री रविंद्र चौबे,नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया,अन्य मंत्री,विधायक सहित प्रदेश पदाधिकारियो ने संबोधित किया,प्रदेश के सभी वक्ताओं ने केंद्र सरकार की मोदी सरकार को इन बिलो को पारित करने के लिए कोसते हुए जमकर भड़ास निकाली।

Advertisement

Tanay

वर्चुअल रैली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से “जूम एप” के माध्यम से सीधा प्रसारण हो रहा था।इस किसान सम्मेलन में विडियो कॉनफ़्रेंसिंग के माध्यम से नवागढ़ विधानसभा के किसानों को व समस्त कांग्रेस जनों को संबोधित किया।नवागढ़ विधानसभा मुख्यालय में हुए इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव व नवागढ़ विधानसभा के विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे ने प्रदेश स्तरीय सीधा प्रसारण संपन्न होने के बाद हजारों की संख्या में क्षेत्र से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के द्वारा अन्य दूसरे दलो के नेताओ से बातचीत किये बिना ही बहुमत के आधार पर तानाशाही तरीका अपनाते हुए तीन किसान विरोधी बिल जिसमे “किसान उत्पादन व्यापार और वाणिज्य विधेयक” किसान मूल्य आश्वासन कृषि सेवा विधेयक और आवश्यक वस्तु विधेयक को पारित कर दिया, जो पुरी तरह से देश के किसानो के हित के खिलाफ है,ये बिल मोदी सरकार ने अपने उद्योगपति मित्रो के लाभ के लिए बनाया है,इस बिल से कालाबाजारी और जमाखोरी बढेगी हम सब को इस बिल का पुरजोर विरोध करना है,जब तक ये काला कानून केंद्र सरकार वापस न ले ले,तब तक कांग्रेस पार्टी किसान हित में विरोध करता रहेगा।

Advertisement

Tanay


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेंद्र तिवारी,बेमेतरा जनपद अध्यक्ष कुमारी बाई जायसवाल,नवागढ़ जनपद अध्यक्ष अंजली मारकंडे,नपं अध्यक्ष तिलक घोष,उपाध्यक्ष आशाराम ध्रुव,ब्लॉक अध्यक्ष शक्तिधर दिवान,सुशील साहू,जिला महामंत्री मोंटू तिवारी,विधायक प्रतिनिधि नवागढ़ देवेंद्र साहू,एल्डरमैन अमित जैन,वीरेंद्र जायसवाल,युकां अध्यक्ष लाला कटारे,आरिफ बांठिया,पार्षद नैना कुर्रे,हेमंत सोनकर,रतन दिवाकर,मंजू रात्रे,लता जायसवाल,छली श्रीवास,लक्ष्मण साहू,जनपद सदस्य लाखन सिंह,राजेंद्र पाटले,सरपंच दिनेश बघेल,रितेश तिवारी,मारो नपं उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी,युवा नेता प्रिंस डेहरे,सत्यम ताम्रकार,पिंटू अनंत,अरमान साहू,ईश्वरी साहू,सरपंच मनीष साहू,हर्ष बघेल,मनीष परिहार,अजय सिन्हा,रामखेलावन निषाद,शिवम् नामदेव,धम्मी खुराना,बंटी गुम्बर,सहित नवागढ़ विधानसभा के जिला/ब्लॉक /जोन/सेक्टर/पोलिंग बूथ कांग्रेस कमिटियां किसान कांग्रेस युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस व सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्त्ता गण हजारो की संख्या में इस सम्मेलन में उपस्थित रहे।

उपस्थित जनसमूह को देखकर संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियो को बधाई देते हुए उनकी पीठ थपथपाई और कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी।

Advertisement

Tanay