यौन शोषण का एक और मामला सामने।। नाबालिक युवती को दिया शादी का झांसा।। जाने पूरी घटना:-

Spread the love

बिलासपुर—-सिरगिट्टी पुलिस ने नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की शिकायत के बाद आरोपी को रायपुर से पकड़ा गया है। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले से ही शादी शुदा है।

Advertisement

Tanay

एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि सिरगिट्टी पुलिस थाना पहुंचकर पीडिता के परिजनों ने 20 अक्टूबर को बलात्कार किए जाने का रिपोर्ट दर्ज कराया। परिजनों ने बताया कि पीड़िता नाबालिग है। उसकी उम्र करीब पन्द्रह साल है। पड़ोस में रहने वाला शिवा सतनामी नाबालिग को बहलाया फुसलाया और शादी का झांसा देकर लड़की को लेकर फरार हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू हुई।

Advertisement

Tanay


  उमेश कश्यप ने जानकारी दी कि पतासाजी के दौरान खबर मिली कि शिवा सतनामी रायपुर स्थित कचना में किराए के मकान में पीड़िता के साथ रहता है। तत्काल संज्ञान में लेते हुए सिरगिट्टी महिला पुलिस टीम को रायपुर रवाना किया गया। महिला टीम ने लड़की को हिरासत में लेने के बाद समझा बुझाकर परिजनों के हवाले किया गया। आरोपी शिवा सतनामी से पूछताछ की गयी।

पूछताछ के दौरान शिवा सतनामी ने बलात्कार का आरोप कबूल किया। आरोपी ने खुद को पहले से शादी शुदा बताया। आरोपी ने जानकारी दी कि 6 महीने पहले नाबालिग युवती से जान पहचान हुई। शादी का झांसा देकर प्रेम संबध बनाया। एक दिन दोनों घर फरार हो गए। नाबालिग को बताया कि कुछ दिन बाद दोनो कचना से नागपुर जाएंगे और शादी करेंगे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पर्याप्त सबूत के साथ आरोपी को 363क 366 ,376(2) और 8 पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Advertisement

Tanay