ठेकेदार के साथ खनिज विभाग की सांठगांठ?? अवैध खुदाई और बन गया 20 फीट का गड्ढा

Spread the love

कोंडागाँव. जिले से महज 9 किलोमीटर की दूरी पर बसे  संबलपुर गाँव में नवनिर्मित स्कूल बिल्डिंग के ठेकेदार पर अवैध खुदाई के आरोप लग रहे हैँ.  

Advertisement

Tanay

गांव के जंगल से लगे जमीन पर  अवैध मुरुम, मिट्टी खोद कर निकाली जा रही है, जिसके चलते वो ज़मीन 20 फिट की खाई में तब्दील हो गयी है.

Advertisement

Tanay


ज्ञात हो कि इस प्रकार के लापरवाही पूर्वक खोदे गए बड़े गड्डो, खाइयो में पहले भी मवेशी और मासूम बच्चों के गिरने की खबरें आ चुकी हैँ. यहाँ बकायदा जेसीबी व चार ट्रैक्टर लगाकर गाँव के सरहद में लगे जंगली जमीन से अवैध मुरूम निकालने का काम हो रहा है. इतने सुचारु रूप से चल रही इस खुदाई पर खनिज विभाग मौन है. जिससे स्थानीय लोगों का मानना है कि  जिले में खनिज विभाग के अधिकारी एवं ठेकेदार मिलकर सुनियोजित तरीके से डीएमएफ को भारी नुकसान पहुंचा रहे. स्थानीय पत्रकारों के मुताबिक जब भी किसी जागरूक नागरिक के द्वारा खनिज अधिकारी को मामले की जानकारी दी जाती है तो उनका एक ही जवाब रहता है, कि स्टाफ अभी नहीं है और वह बाहर है. सोमवार 2 नवंबर को भी अवैध मुरुम उत्खनन की जानकारी जागरूक नागरिको द्वारा माइनिंग निरीक्षक नेहा टंडन को फोन के माध्यम से दी गई थी लेकिन वही रटा-रटाया जवाब मिला अभी स्टाफ़ नही है व वे जिले से बाहर हैं.

अब लोगों का कहना है कि विभागीय उदासीनता के चलते कहीं न कहीं इन अवैध उत्खनन करने वाले ठेकेदारों को माइनिंग विभाग का संरक्षण मिलता साफ नजर आता है. जिसके चलते डीएमएफ फंड में राजस्व अर्जन भी कम हो रहा व शासन को चुना लगाया जा रहा है.

Advertisement

Tanay