Physical Address
Jabbal & Sons Gali, Nehru Nagar, Bilaspur(C.G) - 495001

होम डिलीवरी के लिए शौकीन शराब खरीदने टूट पड़े हैं। कुछ ही घंटों में इतने लोगों ने शराब का आर्डर दे दिया कि CSMCL (शराब की होम डिलेवरी) का सर्वर ही फेल हो गया।
शासन ने सोमवार को सुबह 9 बजे से शराब की होम डिलेवरी के लिए एप शुरू कर दिया। शौकीन नींद खुलते ही एप्प डाउनलोड कर धड़ाधड़ आर्डर करने जुट गए। एप्प में इतने बम्फाड़ आर्डर आये की एप्प ने 12 बजते-बजते सर्वर फेल होने के कारण दम तोड़ दिया।
विभागीय अफसरों के मुताबिक क्षमता से अधिक लोगों के एप पर आने की वजह से सर्वर में दिक्कत हुई है।
बताया जाता है कि रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग से सबसे ज्यादा डिमांड आयी है।
अब विभाग के सामने चुनौती ये है कि अब तक जिन शौकीनों ने
होम डिलेवरी का आर्डर किया है, उन्हें आपूर्ति कैसे की जायेगी।
अपडेट कर रहे, आधे घण्टे में हो जाएगा
सर्वर फैल नही हुआ है, ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण लोड नही ले रहा। सर्वर को अपडेट कर रहे आधे घण्टे में हो जाएगा।
एपी त्रिपाठी
विशेष सचिव, आबकारी विभाग( छग)
Advertisement