छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10 वीं बोर्ड परिणाम कल.. 11:00 बजे छात्रों की होंगी निगाहें..

Spread the love

रायपुर – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा 2020 का परिणाम 19 मई की सुबह 11:00 बजे जारी किया जाएगा। परीक्षा परिणाम स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जारी करेंगे। परीक्षार्थी अपना परिणाम देखने के लिए मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement

Tanay

प्रदेश में 10वीं की परीक्षा में चार लाख 61 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। 10वीं का परीक्षा परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जारी किए जाएगा। इनमें 75 में से केवल 72 अंक मान्य होंगे। 70 अंक के प्रश्न पत्र में 68 अंक मान्य होंगे और 30 अंक के प्रोजेक्ट या प्रैक्टिकल में अधिकतम 29 अंक ही मान्य होंगे।
माशिमं ने 10वीं बोर्ड के स्वाध्यायी परीक्षार्थियों को न्यूनतम अंक देकर पास करने का निर्णय लिया है। स्वाध्यायी परीक्षार्थियों को असाइनमेंट जारी नहीं किया गया था। ऐसे में इन परीक्षार्थियों को न्यूनतम अंक देकर पास कर दिया जाएगा, जो परीक्षार्थी संतुष्ट नहीं होंगे। वह श्रेणी सुधार की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

Advertisement

Tanay


Advertisement

Tanay