कोविड-19 के बढ़ते स्तर को देख कर सरकार ने badla फैसला! क्या है नये गाइडलाइन?

Spread the love

कोरोना वायरस इस समय देश में जमकर कहर बरपा रहा है। इससे संक्रमित लोगों की संख्या भारत में दो लाख से अधिक पहुुंच चुकी है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।

Advertisement

Tanay

दिल्ली में कोरोना मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने अब अपना एक फैसला बदल दिया है। दिल्ली सरकार ने अपने फैसले में बदलाव करते हुए दिल्ली में आने वाले लोगों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है।

Advertisement

Tanay


इसके तहत अब दिल्ली के बाहर से आने वाले घरेलू यात्रियों को सात दिन के लिए क्वारंटीन रहना होगा। कोरोना वायरस के लक्षण न पाए जाने के बाद भी उन्हें इतने दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहना होगा। इस नियम की पालना के लिए दिल्ली सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।

इससे पहले दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने रेल, फ्लाइट या बस आदि से आने वाले केवल ऐसे लोगों के लिए 14 दिनों तक क्वारंटाइन रहने का नियम लगाया था जिनमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण नजर आ रहे थे।

Advertisement

Tanay