छत्तीसगढ़ चुनाव: जगदलपुर और कोंडागांव में अमित शाह की सभा, आचार संहिता लगने के बाद दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर गृहमंत्री…

Spread the love

रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जगदलपुर और कोंडागांव में बीजेपी उम्मीदवारों की नामांकन रैली में शामिल होंगे। इस दौरान अमित शाह सभा को भी संबोधित करेंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि अमित शाह के दौरे के तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद यह दूसरी बार है जब शाह राज्य के दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने 16 अक्टूबर को राजनांदगांव जिले में चुनावी रैली को संबोधित किया था। राज्य में सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा।

Advertisement

Tanay

भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि शाह गुरुवार सुबह विशेष विमान से दिल्ली से रवाना होंगे तथा दोपहर को मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां से से वे बीजेपी उम्मीदावरों के लिए आयोजित रैली में शामिल होंगे। उसके बाद नामांकन रैली में भी शामिल होंगे।

Advertisement

Tanay


बीजेपी पदाधिकारियों ने बताया कि शाह जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित जनसभा तथा नामांकन रैली में शामिल होंगे। सभा के बाद वह दोपहर लगभग 1:45 बजे हेलीकॉप्टर से कोंडागांव पहुंचेंगे। भाजपा नेताओं ने बताया कि शाह कोंडागांव में पुलिस मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा तथा नामांकन रैली में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। शाह शाम को जगदलपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

आचार संहिता के बाद दूसरा दौर

राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की यह दूसरी बड़ी रैली है। शाह ने इससे पहले 16 अक्टूबर को राजनांदगांव में रैली को संबोधित किया था। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने 86 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं। बीजेपी ने अभी चार सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।

Advertisement

Tanay