बीजेपी का कांग्रेस पे पलटवार। फ्लाप शो बोल कर किया संबोधित। पूरा पढ़ें:-

Spread the love

बिलासपुर—- भारतीय जनता पार्टी ने डीज़ल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस के धरना प्रदर्शन उच्चस्तरीय नौटंकी बताया है। भाजपा जिला अध्यक्ष और महामंत्री ने बताया कि दरअसल कांग्रेस नेता प्रदेश की समस्याओं से नजर भटकाने जनता को गुमराह कर रहे है। 

Advertisement

Tanay

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष और महामंत्री ने कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को उच्चस्तरीय नौटंकी  और फ्लाफ शो बताया है। दोनों नेताओं ने कहा कि डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों की मूल्यवृद्धि तो एक बहाना है। दरअसल कांग्रेस प्रदर्शन के बहाने अपनी असफलता को दबाने का प्रयास कर रही है। लेकिन कामयाब नहीं हो पायी है।

Advertisement

Tanay


भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश और देश को गुमराह करने के लिए अपने झूठ का रायता फैलाने की चाह में कांग्रेसी नाकामयाब हुए हैं। देश अब कांग्रेस के झाँसों में नहीं आएगा। कांग्रेस डीज़ल-पेट्रोल में मूल्यवृद्धि पर तथ्यों से तो मुँह चुरा रही है। यूपीए शासनकाल की महंगाई से लोगों का ध्यान भी भटका रही है। आज पेट्रोल भारत में 78.91 रु. और डीज़ल 77.94 रु. प्रति लीटर बिक रहा है  जबकि कांग्रेस नीत संप्रग के शासनकाल में जनवरी 2013 में पेट्रोल 83 रुपए  प्रति लीटर तक बिका है। 

              इसके अलावा रसोई गैस की कीमतों को लेकर कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि संप्रग शासनकाल जनवरी 2014) में रसोई गैस की कीमत 1241 रुपए तक जा पहुँची थी। आज की तारीख़ में लगभग 660-676 रुपए है।
                         भाजपा जिलाध्यक्ष और महामंत्री ने कहा कि धरना प्रदर्शन में जुटे कांग्रेस नेता डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों को लेकर प्रदेश सरकार पर इस बात के लिए दबाव क्यों नहीं बताते कि वह राज्य में डीज़ल-पेट्रोल पर वैट कम करे। लोगों को सुलभ दर पर डीज़ल-पेट्रोल मिले। पूर्ववर्ती भाजपा शासनकाल में वैट कम कर दी गयी थी। लेकिन सत्ता में आते ही कांग्रेस ने भाजपा सरकार के निर्णय को रद्द कर दिया।

Advertisement

Tanay