Physical Address
Jabbal & Sons Gali, Nehru Nagar, Bilaspur(C.G) - 495001

पीएम मोदी ने बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर लाने वाले कई छात्रों से बात भी की। उन्होंने हरियाणा के पानीपत की रहने वाली वाली कृतिका नांदल, केरल के विनायक, यूपी के उस्मान सैफी से भी बात की।
उनसे उनकी रुचि और भविष्य के प्लान के बारे में भी पूछा। रक्षा बंधन को इसबार अलग तरह से बनाने की बात चल रही। इसे भी लोग आत्म निर्भर भारत से जोड़ रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि जिन परिस्थितियों में करगिल का युद्ध हुआ, वो भारत कभी भूल नहीं सकता है। पाकिस्तान ने भारत की भूमि हथियाने और अपने अपने यहां चल रहे आंतरिक कलह से ध्यान भटकाने का दुस्साहस किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुष्ट का स्वभाव ही होता है हर किसी से बिना वजह दुश्मनी लेना। पाकिस्तान ऐसा ही कर रहा था।
प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि हालांकि उस वक्त भारत पाकिस्तान से मित्रता चाहता था, लेकिन पाकिस्तान ने बड़े-बड़े मंसूबे पालकर करगिल युद्ध का दुस्साहस किया था। पीएम मोदी ने कहा कि इस युद्ध में भारत के सच्चे पराक्रम की जीत हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में सबसे पहले करगिल विजय दिवस पर देश के सैनिकों की बहादुरी को याद किया और उनकी मां भारती के अमर शहीदों की वीर गाथा को सुनाया।
मोदी ने कहा कि आज 26 जुलाई है, आज का दिन बहुत खास है। आज ‘कारगिल विजय दिवस’ है। 21 साल पहले आज के ही दिन कारगिल के युद्ध में हमारी सेना ने भारत की जीत का झंडा फहराया था।
Advertisement